बी एम एस कार्यालय एनटीपीसी कोरबा में मनाया गया गणतंत्र दिवस……

Must Read

कोरबा, भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ संबद्ध बी एम एस एनटीपीसी कार्यालय कोरबा द्वारा आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बी एम एस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मानव संसाधन विभाग प्रमुख शशिशेखर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया तत्पश्चात राष्ट्रगान की गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।संघ के महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया । साथ ही बी एम एस द्वारा किए गये कार्यों को बताया। अध्यक्ष सुरेन्द्र राठौर ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ सदैव श्रमिकों के हित, सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रीय एकता के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी संविधान के आदर्शों पर चलते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This