पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन ने शेड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन…..

Must Read

कोरबा, कोरबा नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 के जोगिया डेरा मांझी मोहल्ले में वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन ने 6 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। इस बीते 5 वर्ष में एक परिवार की तरह प्रत्येक मोहल्ले के सभी लोगों से पारिवारिक अपनत्व की भाव के साथ वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया गया। हालांकि कांग्रेस की सरकार होने की वजह शुरुआती 4 वर्षों में अपेक्षाकृत कार्य नहीं हो पाए थे, लेकिन भाजपा की विष्णु देव सरकार बनने और आदरणीय लखन लाल देवांगन के कोरबा विधायक और कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात सिर्फ 1 साल की इस अवधि में हर वह कार्य शुरू कराएं गए जिनकी मांग लंबे समय से थी। बहुत सारे विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगतिरथ है।
इस अवसर पर रवि पौरते, रवि जायसवाल, आशीष द्विवेदी, सतपुरा मांझी, कृष्णा, सुरतीन रवि पोतै सतरूपा मांझी सुरोतिन मांझी मांझी समेत मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 8 इमलीडुग्गू में पार्षद मद से दो सामुदायिक मंच निर्माण का का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुफल दास, सुरजीत राठौर पुरुषोत्तम शर्मा,गोपाल, भूमि,रेनू चौहान, रवि यादव,सावन चौहान नागेश ठाकुर, रामकुमार राठौर मुकुंद सिंह कंवर भी उपस्थित रहे।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This