पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज समिति द्वारा आयोजित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित……

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज विकास समिति, कोरबा (छ.ग.) द्वारा चौहान समाज सामुदायिक भवन, बालको में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रेरणादायक जीवन यात्रा और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पार्षद सुनीता चौहान, पार्षद चेतन मैत्री, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वाद्यक, गोपाल ऋषिकर भारती, वि.प्र. रामकुमार राठौर, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू सहित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाबासाहेब के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Latest News

न्यूक्लियस क्लब में नौ दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव का भव्य समापन,कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि...

कोरबा, एनटीपीसी कोरबा के न्यूक्लियस क्लब समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय गरबा एवं डांडिया रास उत्सव का...

More Articles Like This