डी. ए. वी.जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर -3 का भव्य समापन समारोह संपन्न …….

Must Read

कटघोरा, डी .ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-3 का भव्य समापन डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ जोन के राज्य स्तरीय खेल प्रभारी एवं प्रादेशिक अधिकारी (डी.ए.वी. हुडको) प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन तथा क्लस्टर प्रभारी एवं प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें समस्त स्कूलों के प्राचार्यगण विधु शर्मा सैला ,हेमंतो मुखर्जी खरमोरा,राजू साहू बडमार,विवेक जायसवाल भंवर एवं शिक्षकगण तथा खेल प्रशिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिती रही। प्रथम व द्वितीय दिवस के खेलो में 15 विद्यालय के लगभग 450 प्रतिभागियों ने विभिन्न एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओ में दमखम दिखाया जिसके अंतर्गत,एथलेटिक्स (ट्रैक इन फिल्डस )के खेल जैसे (100मी, 200मी, 400मी , 800मी, 1500मी), रिले रेस,जैवलिन थ्रो,लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, स्किपिंग एवं टीम इवेंट के खेल कबड्डी खो -खो, बैडमिंटन, रोलर स्केटिंग क्रिकेट योगा आदि में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
जिसमें जैवलिन थ्रो में नैतिक भार्या,शॉट पुट अंडर -17 में बालिका वर्ग में आराधना पांडे, अंडर -14 मुस्कान राज रेस 800 मीटर अंडर 17 में आदित्य दास , रिले रेस 4*100 अंडर 17 बालिक वर्ग वंश, तरुण, अभिषेक युवराज (जेंजरा )
, डिस्कस थ्रो अंडर -17 प्रियांशी ने किया तो वही सृष्टि (गेवरा), 800 मीटर में मोक्ष पटेल (गेवरा), अंडर-17 200 मी. बालिका वर्ग में आयुषी नेत्री, 400 मीटर बालक वर्ग में आदित्य दास, डिस्कस थ्रो में प्रियांशी जेंजरा एवं अभिनव कुमार, शॉट पुट में तुषार कुमार (पाली) एवं रामजन्म शर्मा (कुष्मांडा), लॉन्ग जंप में प्रभात दुबे (कुष्मांडा), अंश आरो सिंह (करेंकी ) एवं करुणा मांडवी (गेवरा), हाई जंप में ध्रुव सिंह (लखनपुर) एवं रोशन यादव (नारायणपुर), जैवलिन थ्रो में लाची (गेवरा) एवं आयुषी आर्य (कुष्मांडा), ट्रिपल जंप में प्रिंसी जायसवाल (भंवर) एवं पवन कुमार (बडमार) स्वर्ण पदक प्राप्त किया तो वही
द्वितीय दिवस के टीम इवेंट्स खेलो में अंडर-14 -17 बालिका वर्ग कबड्डी में सेला पाली, अंडर-14 बालिका वर्ग खो-खो (कोरबा), अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो ( खरमोरा ) रोलर स्केटिंग अंडर-14 में निया दत्ता जेंजरा , अंडर-17 बॉयज कोरबा कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर
अगले चरण जोनल स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे l विद्यालय की प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी l


Latest News

डी.ए.वी. जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-III का भव्य शुभारंभ…..

कोरबा, डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय नेशनल...

More Articles Like This