डीएवी स्कूल जेंजरा के विष्णु जायसवाल ने विज्ञान में 93.40 प्रतिशत तो दसवीं की महिमा साह ने अर्जित किए 87.80 प्रतिशत अंक…..

Must Read

कोरबा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं एंव 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा के कक्षा 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय और 10वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा इस परीक्षा में कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय से विष्णु जायसवाल ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया वही नौसिन मेमन ने 74.80 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय से आयुष साहू ने 75.6 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम और रेहान अली ने 70.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा दसवीं में महिमा साह ने 87.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान व कुश महंत एवं वर्षा साहू 72.2% प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान व सुनिधि कंवर 72% प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया ।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला व शाला परिवार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This