कोरबा, अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे कोरबा जिला में सहायक शिक्षकों(LB) को ,प्राथमिक प्रधानपाठक पदोन्नति,नवरात्रि पूर्व प्राप्त हुआ,जिस प्रकार की पदोन्नति/कॉउंसलिंग आज कोरबा जिला में DEO T.P. उपध्याय एवं पदोन्नति समिति के सभी सदस्यों के द्वारा ओपन कॉउंसलिंग से ,पूर्ण पारदर्शीता के साथ संपन्न कराई इसके लिए पूरी टीम का अभार ब्यक्त किया गया।

इस प्रकार की पदोन्नति प्रक्रिया निः संदेहः अनुकर्णीय रही जो पूरे राज्य के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी
अशोक कश्यप(जिलाउपाध्यक्ष) छ.ग.प्र.सं.शि.सं कोरबा ने बताया कि कोरबा जिला में प्राथमिक प्रधानपाठक पदोन्नति,तात्कालिक DEO T.P. उपाध्याय की कार्यकाल में यह द्वितीय पदोन्नति सूची,उनकी कार्यकाल की प्रथम पदोन्नति सूची की भांति निर्विरोध शांन्तिपूर्ण तरीको से सम्पन्न हुई । 29/09/2024 को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में पदोन्नति संपन्न हुई जिसमें
कुल रिक्त पद संख्या -75
उपस्थित -59
पदोन्नति लिए – 45
पदोन्नति से इंकार – 14
अनुपस्थि रहे – 16
इस प्रकार कुल 75 रिक्त पदों पर केवल 45 पद ही भर पाई और 30 पद शेष रह गई
…..
जिला शिक्षा अधिकारी को शेष रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु निवेदन किया गया, जिसमें उनके द्वारा आस्वस्थ किया गया कि जल्द ही शेष रिक्त पदों पर पुनः कॉउंसलिंग की जायेगी इस बार शेष पदों पर दोगुनी संख्या में कॉउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा ताकि सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति की जा सके
साथ ही साथ छ.ग.प्र.संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा सभी पदोन्नति प्राप्त प्रधानपाठको को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ओमप्रकाश बघेल
(कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष)
नित्यानंद यादव
(जिला अध्यक्ष)
अशोक कश्यप
(जिलाउपाध्यक्ष)
छ.ग.प्र.सं.शि.सं कोरबा
विनय राय
(ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा)
विनय झा
(ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा)
एवं पूरी टीम छ.ग.प्र.सं.शि.सं कोरबा