Wednesday, February 11, 2026

छुरीकला शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा किया जा रहा है निरंतर कार्य,स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में जाकर किया जाता है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन…

Must Read

कोरबा, नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में घूम-घूमकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। इस हेतु निकाय के पास 04 नग मैनुअल रिक्शा एवं 07 नग ई-रिक्शा वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के निरंतर संचालन के कारण वाहन में खराबी आ जाती है। जिसका निकाय द्वारा अविलंब मरम्मत कराया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य ट्रेक्टर एवं मिनी टिप्पर के माध्यम से किया जाता है। साथ ही मुनादी के माध्यम से आमजनों को पूर्व सूचित किया जाता है।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This