चोरी एवं नकबजनी के मामले में दर्री पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एनटीपीसी कालोनी में लगातार हुए चोरीयों के मामलो का हुआ खुलासा…..

Must Read

कोरबा, चोरी एवं नकबजनी के मामले में दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.01.24 को प्रार्थी अनीश खान पिता स्व. नसीर खान साकिन यमुना विहार एनटीपीसी कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से सोने चांदी का आभूषण कीमती 1,50,000 रू.को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था एवं दिनांक 15.03.24 को प्रार्थिया रागनी चौहान पति मालिक राम चौहान कावेरी विहार एनटीपीसी कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से 40,000 रू. नगदी एवं एक जोड़ी सोने का चूड़ी कुल कीमती लगभग 60,000 रू. चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था एवं दिनांक 04.04.24 को प्रार्थी कुनाल चक्रवर्ती पिता स्व.तपन चक्रवर्ती पता सी/583 यमुना विहार दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से सोने चांदी का आभूषण एवं नगदी रकम 60,000 रू. कुल कीमती 80,000 रू. को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान (रा.पु.से) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी दर्री उपनिरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुल्जिम का पतासाजी की जा रही थी। घटना स्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति बजाज अवेंजर मोटर सायकल में घटना स्थल के आस पास घुमते दिखा, जिसका गाड़ी नंबर हिंदी में अस्पष्ट लिखा देखा गया। जिसकी लगातार खोजबीन पता-तलाश दर्री, कटघोरा, बांकीमोगरा, कुसमण्डा, बालको, सिविल लाईन सहित जिले के समस्त थाना-चौकीयों के प्रत्येक गली-मोहल्लों एवं जिले भर के हॉट-बाजार, मेला, चौपाटी, सिनेमा हॉल, खेल मैदान एवं शॉपिंग मॉल आदि जगहों पर खोजबीन की गयी, तब जाकर उक्त वाहन को सीएसईबी कोरबा के अप्पु गार्डन वॉटर पार्क के बाहर खड़ा देखा पाया गया। जिस पर पुलिस टीम के कुछ सदस्यों द्वारा गाड़ी पर नजर रखा गया और कुछ सदस्यों द्वारा अपना हुलिया बदलकर अप्पु गार्डन वाटर पार्क में जाकर पता तलाश किया गया, किन्तु फुटेज में दिखे शक्ल के व्यक्ति पता नही चलने पर वापस बाहर आकर मोटर सायकल का चालक के आने पर उसे पकड़कर थाना लाया गया पूछताछ करने पर अपचारी बालक ग्राम नराईबोध थाना कुसमुण्डा का रहने वाला बताया जिसे पूछताछ करने पर उपरोक्त घटना दिनांक को एनटीपीसी कालोनी से उपरोक्त प्रार्थियों के घर से चोरी करना स्वीकार किये जिसके कब्जे से अपराध क्रमांक 07/24 धारा 454,380 भादवि, अपराध क्रमांक 91/24 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 109/24 धारा 454,380 भादवि में – सोने का मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका, सोने का चैन, सोने की अँगूठी, सोने का कान की बाली, सोने का फुल्ली, चांदी की कटोरी-चम्मच, चांदी पायल, चांदी की बिछिया, चांदी की अंगुठी, चांदी का मेंहदी, चांदी का चांबी गुच्छा, स्मॉर्ट वॉच, स्पीकर एवं चोरी की गयी रकम को विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे खर्च कर कुछ पैसे अपने ग्रामीण बैंक के खाता में जमा करना बताया गया, जिसे बैंक का पत्राचार कर होल्ड कराया गया है।विधि से संघर्षरत बालक का विधिवत कार्यवाही कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड कोरबा अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जाता है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री उपनिरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश निराला, गजेन्द्र राजवाड़े, सरोज साहू, गजेन्द्र पाटले, संजय कश्यप, जागेश्वर भैना, उमेश खुटे, अशोक चौहान एवं सैनिक हिमांशु तिवारी का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This