कोरबा में आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम 29 जुलाई को……

Must Read

कोरबा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट (SEA) विंग द्वारा आयोजित “इको केयर एवं आपदा प्रबंधन” अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई 2026 को कोरबा के प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में “आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), एनटीपीसी ट्रेनिंग सेंटर, एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा क्षेत्र, एसईसीएल एरिया जनरल मैनेजर कार्यालय दीपिका क्षेत्र, के.एन. कॉलेज कोरबा तथा जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा सहित विभिन्न संस्थानों में व्याख्यान, संवाद एवं राजयोग मेडिटेशन आधारित प्रेरक सत्र आयोजित होंगे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं सशक्त जीवनशैली का विकास करना है। वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए मानसिक सशक्तिकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी. के. मोहन सिंघल, राष्ट्रीय संयोजक, साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट (SEA) विंग, माउंट आबू होंगे। उनके साथ बी. के. भारत भूषण, निदेशक, ज्ञान मानसरोवर, पानीपत; बी. के. पीयूष, नई दिल्ली; प्रो. बी. के. ओमकार चंद, माउंट आबू; बीके ज्योति बहन पंजाब, बी. के. तारिका बहन, बी. के. माधुरी बहन भी विभिन्न विषयों पर अपने प्रेरणादायी विचार एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे।इस अवसर पर अभियंताओं, वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, औ‌द्योगिक संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा के समय मानसिक रूप से सशक्त, शांत एवं प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी संबंधित संस्थानों एवं नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है


Latest News

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा छह माह तक चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’…….

कोरबा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में...

More Articles Like This