कोरबा के वार्ड-5 धनवार पारा में सुना गया मन की बात का 135वां संस्करण, महापौर संजू देवी राजपूत हुई सम्मिलित, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने एक साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन…..

Must Read

कोरबा,कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 धनवार पारा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम का आयोजन धनवार पारा स्थित बूथ पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महापौर संजू देवी राजपूत ने वार्डवासियों के साथ बैठकर पूरे कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की।
इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों को सामने लाते हैं। इससे समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। कोरबा नगर निगम भी पीएम मोदी की प्रेरणा से स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को जमीन पर उतार रहा है।” कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने भी मन की बात को प्रेरणादायक बताया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों से आम लोगों को अपने आसपास बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर पूर्व महापौर जागेश लांबा, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, दीपा राठौर, परविंदर सिंह,राम सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, गिरीश नामदेव, भुवनेश्वर देवांगन, केडी वैष्णो, रमेश पोद्दार, सफल दास महंत सहित काफी संख्या में वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महापौर ने सभी से मन की बात में बताए गए विषयों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


Latest News

“अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस”ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प…..

कोरबा, जिला प्रशासन कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर 17 जून से 26 जून तक आयोजित...

More Articles Like This