कांग्रेस ने शहर के सभी उद्यानों का किया बेड़ागर्क, रौनक वापस लाने की गारंटी हमारी: भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत….

Must Read

कोरबा, भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने वार्ड क्रमांक 13,14,15, 16 वार्डों का सघन दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल की एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। इसके पूर्व भाजपा की निगम सरकार में शहर में बने पुष्प लता उद्यान, स्मृति उद्यान, विवेकानंद ( अप्पू) गार्डन, सर्वमंगला उद्यान, चिल्ड्रन पार्क जैसे कई उद्यानों में लोगों की रौनक हुआ करती थी। बीते 10 वर्षों में कांग्रेस की निगम सरकार ने इन सभी उद्यानों का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया, आज बच्चों के खेलने के लिए उद्यानों में झूले नहीं हैं। सभी उद्यान के फव्वारे बंद पड़े हैं। टाइल्स टूटी हुई है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है।

श्रीमती राजपूत ने कहा कि इन सभी प्रमुख उद्यानों के साथ-साथ कॉलोनी के भीतर बदहाली से जूझ रहे 15 से ज्यादा उद्यानों को निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले ठीक करने का काम किया जायगा। श्रीमती राजपूत ने कहा कि सभी उद्यानों में मनोरंजन की सुविधा बढ़ाई जाएगी। ताकि उद्यानों की फिर से वही रौनक लौटे।


Latest News

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु...

कोरबा, कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,...

More Articles Like This