कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं,
प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश….

Must Read

कोरबा, जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।

जनचौपाल में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन……

कोरबा ,छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को...

More Articles Like This