कनकी में केंद्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन……..

Must Read

कोरबा, कोरबा के ग्राम कनकी में केंद्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए।इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन इसी तरह आगे बढ़े।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराम राजवाड़े, वर्तमान अध्यक्ष कृपा सिंधु राजवाड़े, राम चंद्र राजवाड़े, समाज के वरिष्ठ गण जय नारायण राजवाड़े, लक्ष्मी नारायण राजवाड़े, मधुलता राजवाड़े, गेंदराम राजवाड़े, रमा बाई, जगदीश राजवाड़े समेत अन्य उपस्थित रहे।


Latest News

बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान….

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता...

More Articles Like This