कतार में लगकर कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया मतदान…

Must Read

कोरबा , कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज कोरबा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 127 में मतदान किया। उन्होने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
आज सुबह आठ बजे कलेक्टर सौरभ कुमार मतदान केन्द्र क्रमांक 127 रामपुर कोरबा पीडब्ल्यूडी प्राथमिक शाला पहुंचे और उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। इस स्कूल परिसर में दो मतदान केन्द्र 126 तथा 127 स्थित है। कलेक्टर ने दोनों केन्द्रों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। वे मतदाताओं के साथ मतदान करने के लिए बूथ में कतार में लगभग 01 घंटे लगे थे और अपनी बारी आने पर अपने मताधिकार का उपयोग किया, इसी तरह निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने भी मतदान किया।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This