Thursday, February 12, 2026

एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को कोयला आपूर्ति के लिए हुआ समझौता……

Must Read

बिलासपुर, 06 जून 2024 को कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एवं एनटीपीसी के बीच कोयले की आपूर्ति के लिए समझौते किए गए। इसी समझौते के तहत एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन को कोयला आपूर्ति के लिए एक फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौते के तहत एसईसीएल एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को सालाना 28.24 लाख टन कोयले की आपूर्ति करेगा।
एनटीपीसी खरगौन देश का पहला अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट है और एसईसीएल के साथ हुए समझौते से प्लांट से सुचारु रूप से बिजली उत्पादन करने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक (फ्यूल मैनेजमेंट) प्रदीप्ता कुमार मिश्रा की उपस्थिति में किए गए समझौते के दौरान एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) सीबी सिंह एवं एनटीपीसी से चिलकापाटी शिवकुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-2) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This