एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित…..

Must Read

सीपत,एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के सहयोग से “बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज” विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से विद्युत क्षेत्र एवं उद्योगों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में संजय अग्रवाल, आईएएस, कलेक्टर बिलासपुर; रजनेश सिंह, आईपीएस, डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर; हिमेश देवांगन, महाप्रबंधक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन; गुंजन शुक्ला, मुख्य बॉयलर निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन; विजय सोनी, उप संचालक, उद्योग एवं सुरक्षा; वी. एस. दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत; एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम);अशोक सरकार, महाप्रबंधक (ओ एंड एफएम); तथा एल. वी. रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एएम) उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की इस पहल की सराहना करते हुए विद्युत संयंत्रों में सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने सुरक्षित औद्योगिक संचालन को जनसुरक्षा तथा समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य बॉयलर निरीक्षक गुंजन शुक्ला ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षा मानकों एवं सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए वी. एस. दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत ने विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए बॉयलर सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), एनटीपीसी सीपत ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की।यह कार्यशाला रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट (RLI), एनटीपीसी सीपत तथा एनर्जी एफिशिएंसी मैनेजमेंट ग्रुप (EEMG), एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से आयोजित की गई।


Latest News

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित……

सीपत, एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया...

More Articles Like This