एनटीपीसी सीपत ने परियोजना प्रभावित ग्राम में विकास कार्य के लिए किया भूमि पूजन…..

Must Read

बिलासपुर, 9 अप्रैल 2025 को एनटीपीसी सीपत ने रांक ग्राम में विभिन्न कार्यों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जिसमें मंगल भवन निर्माण, बंधुआ तालाब विकास कार्य, दर्रीपारा पेयजल सप्लाई, नैयापारा पेयजल सप्लाई के कार्य शामिल हैं जिनकी कुल लागत लगभग एक करोड़ रुपए है।

भूमि पूजन में दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी, सरस्वती देवी, जनपद अध्यक्ष मस्तूरी, रेवा शंकर साहू, जनपद सदस्य रांक, विक्रम प्रताप सिंह, सरपंच रांक एवं स्थानीय ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इन नवीनीकरण प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी और वहां रहने वाले लोगों की जीवन स्तर में सुधार आएगा। इससे सामुदायिक कल्याण और सतत विकास के लिए एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।


Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य पुष्प होली मिलन समारोह हुआ संपन्न……

बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प...

More Articles Like This