कोरबा,कृष्णा ग्रुप, कोरबा के चेयरमैन एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर कोरबा सहित समस्त प्रदेशवासियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं अग्रवाल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई संभावनाओं का उजाला लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार खुशहाल हो तथा व्यापार और उद्योग जगत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।
अशोक मोदी वर्तमान में कृष्णा ग्रुप, कोरबा के चेयरमैन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, रायपुर के चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।उन्होंने कामना की कि यह दीपावली समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत करे। सभी के घर-परिवार में खुशहाली आए तथा छत्तीसगढ़ उद्योग, व्यापार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।अशोक मोदी ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।














