उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्वमंगला मंदिर में की पूजा अर्चना, जिले और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की,अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में भी हुए शामिल, दी शुभकामनाए…….

Must Read

कोरबा, नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यक आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर जिले वासियों और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी श्रद्धालु को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

इसी तरह श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में भी मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत के साथ श्री अग्रसेन जी महराज की पूजा अर्चना कर सभी को इस पावन अवसर की बधाई एवं शुभकामनाए दी।


Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना से सशक्त हो रहे ग्रामीण परिवार, मिल रहा सम्मानजनक जीवन,बरसात की चिंता हुई दूर, अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और...

कोरबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर...

More Articles Like This