Thursday, February 12, 2026

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पाठक 21 सितंबर को रहेंगे कोरबा के भ्रमण पर…..

Must Read

कोरबा , उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 21 सितंबर 2023 को कोरबा के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिला सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पाठक 21 सितंबर को प्रातः 10ः45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेएसपीएल एरोड्रम (प्राइवेट) पहुंचेंगे। 12ः45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा हेतु प्रस्थान कर तथा 01ः30 बजे विधानसभा कटघोरा अंतर्गत मीना बाजार मैदान पहुंचेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री पाठक 01ः35 बजे मीना बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर शाम 04ः30 बजे रथ द्वारा छुरी में आयोजित स्वागत सभा में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार के 04ः45 बजे कोरबा विधानसभा के दर्री मे स्वागत सभा में शामिल होंगे तत्पश्चात् 5ः30 बजे कोरबा के घण्टाघर में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होंगे। 07 बजे कोरबा से रायगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This